• December 22, 2025

स्व. मोतीलाल वोरा जी की पाँचवीं पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में फल वितरण कार्यक्रम

स्व. मोतीलाल वोरा जी की पाँचवीं पुण्यतिथि पर जिला चिकित्सालय दुर्ग में फल वितरण कार्यक्रम

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की पाँचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा एक सेवा-भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय दुर्ग में संपन्न हुआ, जहाँ मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरण किया गया। कांग्रेसजनों ने स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी का संपूर्ण राजनीतिक जीवन ईमानदारी, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए सदैव संविधानिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और गरीब-वंचित वर्गों के हितों की रक्षा की। उनका जीवन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
फल वितरण कार्यक्रम के दौरान दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि स्व. वोरा जी की स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर उनके बताए मार्गो पर चलना होगा । अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण करते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना, जिससे मानवीय संवेदना का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि जिला चिकित्सालय दुर्ग में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी द्वारा बनवाए गए आधुनिक वार्डों से आज आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त हो रही हैं। इन वार्डों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने स्व. श्री मोतीलाल वोरा जी के आदर्शों पर चलने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में
अरुण वोरा धीरज बाकलीवाल आए एन वर्मा दीपक दुबे अलताफ अहमद अजय मिश्रा राजकुमार पाली संजय कोहले कौशल किशोर सिंह प्रेमलता साहू निकिता मिलिंद सुशील भारद्वाज राजकुमार वर्मा,शंकर ठाकुर कल्याण सिंह ठाकुरआयुष शर्मा संजय बत्रा शिशिर कसार संदीप जैन, दीपक साहू खुर्शीद अहमद भोज राम यादव लोकेश सोनी चंद्रहास त्रिवेदी प्रकाश शिवलकर छोटाआयुष शर्मा आनंद कपूर ताम्रकार उपस्थित थे ।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…