• December 23, 2025

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर सर्वे, कांग्रेसी पहुचें एसपी ऑफिस

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर सर्वे, कांग्रेसी पहुचें एसपी ऑफिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। गाजियाबाद की कंपनी वाट्स इंडिया थिंक्स के 6 कर्मचारियों को कांग्रेस नेताओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था । सभी लोग पूर्व सीएम भूपेश बघेल की गिरफ्तारी को लेकर पब्लिक से सवाल कर रहे थे। वाट्स इंडिया थिंग्स की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा था कि भूपेश की गिरफ्तारी होनी चाहिए या नहीं। इसके अलावा भी कई सवाल किये जा रहे थे। इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर भट्ठी थाना भिलाई में हंगामा किया था।
शराब घोटाला केस में भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेसियों द्वारा लगातार आपत्ति जताया जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल व मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक दुर्ग से मुलाकात कर वाट्स इंडिया थिंक्स कंपनी के फाउंडर मालिक सहित जिम्मेदारों पर अपराध दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। गौरतलब हो कि की सर्वे टीम आकर सर्वे कर रही थी। सर्वे फॉर्म में 24 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। वर्तमान सरकार की योजनाओं के अलावा पूर्व सरकार के शराब घोटाले, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को जेल भेजने के संबंध में सवाल किये गए। सवाल किया जा रहा था कि शराब घोटाले में क्या पूर्व सीएम को भी जेल जाना चाहिए। सर्वे करने वाले लोगों को हिरासत में लिया जाना चाहिए। इन्हीं सवालों पर कांग्रेसीयो ने आपत्ति दर्ज करवाते हुवे सर्वे एजेंसी के फाउंडर मालिक के विरुद्ध अपराध दर्ज करवा जल्द गिरफ्तारी का मांग किया ।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग से मुलाकात करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल, मुकेश चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, क्षितिज चंद्राकर, हरीश ठाकुर, जयंत देशमुख, धर्मेंद्र साहू, सुशील भारध्वाज, भोला महोबिया, महीप सिंह भुवाल, गुरदीप भाटिया, संजय कोहली, कौशल किशोर सिंह, मोहित वालदे, आयुष शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

 


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…