• December 23, 2025

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज, धनोरा में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज, धनोरा में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ नर्सिंग कॉलेज, धनोरा में क्रिसमस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य श्री प्रिंस वर्गीस ने की। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु यीशु मसीह के जीवन, प्रेम, करुणा और त्याग के संदेश पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेम और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने क्रिसमस कैरोल, गीत, नृत्य एवं नाटक की प्रस्तुति दी। छात्रों द्वारा प्रस्तुत जोरदार साउथ डांस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही। कॉलेज परिसर को क्रिसमस की थीम के अनुसार सजाया गया था। अंत में सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…