• December 23, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रेल्वे परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रेल्वे परियोजना से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए दिशा निर्देश दिए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

रेल्वे परियोजना (खरसिया नवा रायपुर परमलकसा) अंतर्गत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित 18 गांव के किसानों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने विधायक को बताया कि गाईड लाइन दरों के निर्धारण में व्यवहारिक संतुलन नहीं है, सर्वे प्रक्रिया की प्रक्रियाएं सही और विश्वसनीय नहीं हैं, खसरा बांटाकन एवं परिवारिक स्पष्ट नहीं है, आजीविका एवं संग्राम पुनर्वास संबंधित निवेदन का पारदर्शी एवं लिखित उत्तर नहीं मिल रहा है।
विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की समस्याओं को सुनकर तहसीलदार वसुमित्र दिवान को भी एवं संबंधित अधिकारी जिला कलेक्टर को फोन व पत्रचार के माध्यम से अवगत कराया और किसानों की मनसा के अनुरूप तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करना हमारी प्राथमिकता है और हम इस दिशा में काम करेंगे।
दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत 63 अंतर्गत ग्राम पुरई, पाउवारा, करगाडीह, बोरीगारका, कोकड़ी, कोड़िया, घुघसीडीह, खोपली एवं अन्य 25 ग्राम तथा कुल 158 ग्राम कां भूमि अधिग्रहण किया गया है।
इस अवसर पर 18 गांव के प्रभावित किसान उपस्थित रहे।


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…