• December 23, 2025

ग्रीन बिटेल सोसायरी में अवैधानिक ढंग से व्यवसाय करने वाले के खिलाफ जिलाधीश व एसपी से शिकायत

ग्रीन बिटेल सोसायरी में अवैधानिक ढंग से व्यवसाय करने वाले के खिलाफ जिलाधीश व एसपी से शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दीपक नगर स्थित ग्रीन बिटेल सोसायटी में परिसर के भीतर विक्रम सचदेव नामक व्यक्ति द्वारा उपयोगी जमीन पर किए जा रहे अवैधानिक व्यवसाय के खिलाफ सोसायटी के पदाधिकारियों और रहवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। बीते दिन उन्होंने जिलाधीश जिला पुलिस अधीक्षक निगम आयुक्त बिजली विभाग और आरटीओ कार्यालय में जाकर ज्ञापन सौंपा और विक्रम सचदेव के व्यवसाय को बंद करने के साथ उसके विरुध्द कार्यवाही की भी मांग की।
ग्रीनबिटेल सोसायटी के अध्यक्ष हरीश भोजवानी उपाध्यक्ष संजय बत्रा सचिव सुनील हिरऊ सहसचिव राजकुमार पाली जी एस अरोरा तुषार अग्रवाल प्रेम भाटिया डा.् भगत रतनानी, आलोक चटर्जी, बसंत देशकर ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में कहा है कि सोसायटी के भीतर एक रिक्त जमीन है। जिसका उपयोग रहवासी कचरा आदि डंप करने के साथ होलिका दहन रावण दहन व अन्य त्यौहार के लिए करते हैं। इस उपयोगी जमीन पर विक्रम सचदेव ने अवैधानिक ढंग से कब्जा कर लिया है और पुरानी कार खरीदी विक्री का व्यवसाय प्रारंभ कर दिया है। रिक्त उपयोगी जगह पर बेधड़क तरीके से 10 से 15 गाडियो को खड़ा कर दिया जाता है। इससे ब्यवसाय से संबंधित लोग रहवासी क्षेत्र के भीतर आते है इससे सोसायटी के रहवासियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है। परिवार सहित रहने वालों को इससे भारी परेशानी हो रही है। परिसर के भीतर अवैध रूप से खड़े होने वाली कई कारों की वैधता भी संदेहजनक है। रिक्त जमीन पर अवैधानिक ढंग से कारोबार कर रहे विक्रम सचदेव ने अपने घर से विद्युत कनेक्शन भी लगा लिया है और वहां व्यवसाय के लिए कार्यालय बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था पर खतरे को लेकर जिलाधीश व जिला पुलिस अधीक्षक, अवैध रूप से कार्यालय चलाने निगम आयुक्त बिजली कनेक्शन को लेकर विद्युत विभाग और गाडिय़ों की वैधता को लेकर आरटीओ-विभाग को पत्र दिया गया है। सोसायटी के पदाधिकारियों व रहवासियों ने विक्रम सचदेव की अवैधानिक गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

पुलिस में दर्ज है जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट
सोसायटी की उपयोगी जमीन पर अवैध रूप से कारोबार चला रहे विक्रम सचदेव के विरुद्ध उपाध्यक्ष संजय बत्रा ने दो दिन पूर्व जान से मार देने की धमकी देने की शिकायत मोहननगर थाने में की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी विक्रम सचदेव के विरुद्ध बी0एन0एस0की धारा 296 व 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। बताया गया है कि 15 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.30 बजे विक्रम सचदेव द्वारा उपयोगी जमीन पर कार्यालय में टाइल्स लगाने सोसायटी के पानी का उपयोग किया जा रहा था । उपाध्यक्ष संजय बत्रा के साथ अन्य सदस्यो ने जब इसका विरोध किया तब उत्तेजित होकर विक्रम सचदेव ने गाली गलौच करनी शुरु कर दी और उपाध्यक्ष संजय बत्रा को जान से मार देने की धमकी दी । तदुपरांत रात्रि में, सोसायटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपात बैठक बुलाई और सर्वसम्मति से विक्रम सचदेव की गतिविधि पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…