• December 24, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बोरई कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बोरई कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरई में भगत सिंग एकेडमी कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्राम वासी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना कर खेल का विधिवत् शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेलभावना से खेलने के लिए प्रेरित किया एवं युवाओं को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने कहा।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो हमें स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित बनाता है। उन्होंने कहा कि कबड्डी एक ऐसा खेल है जो मिट्टी में जुड़ा है जो संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। हमारी सरकार निरंतर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। ,

इस अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेस्वर (राजू) यादव जी, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती भाना बाई ठाकुर जी, नरेंद्र देशमुख जी, संतोष सिन्हा गुरू जी, समाज सेवी महेंद्र सिन्हा जी, व समस्त खिलाड़ी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…