• December 24, 2025

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, दुर्ग भिलाई को जोड़ने हाईवे किनारे सर्विस लेन कार्य प्रारंभ

मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल, दुर्ग भिलाई को जोड़ने हाईवे किनारे सर्विस लेन कार्य प्रारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल रंग लाई है। भिलाई दुर्ग के बीच नेशनल हाईवे किनारे दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण किया जाएगा। दुर्ग से भिलाई जाने यह सर्विस रोड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बड़े वाहनों के ट्रैफिक दबाव से निजात और सुरक्षित आवागमन होगा। रोड का कार्य प्रारंभ होने पर केबिनेट मंत्री स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण का जायजा लिए इस दौरान दुर्ग के 05 वार्डों के नागरिकों की बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने पर उनका आभार जताये।
शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की दुर्ग कातुल बोर्ड से धमधा नाका बोगदा तक नेशनल हाईवे के दोनों ओर सर्विस लेन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन में दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। नागरिकों की बहुप्रतिक्षित मांग को पूर्ण कर दुर्गवासियों को बड़ी सौगात दिए है।
लगभग ₹2.63 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे इस सर्विस लेन के पूर्ण होने से नेशनल हाईवे के किनारे दुर्ग–भिलाई के राहगीरों को यातायात में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा बाईपास टोल प्लाजा उरला से बघेरा एसटीएफ बटालियन तक भी सर्विस लेन बनाया जाना प्रस्तावित है।
शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने और सुरक्षित आवागमन के दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र में एप्रोच रोड, सड़क चौड़ीकरण और सड़क संधारण का निरंतर जारी है। इसी कड़ी में नागरिकों की मांग पर हाईवे किनारे सर्विस लेन बनाने शासन को प्रस्ताव भेजे और ₹2.63 करोड़ स्वीकृति मिलने पर कार्य प्रारंभ किया गया जिसका केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव निरिक्षण कर निर्माण संबंधित विभागीय अधिकारी और एजेंसी से गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने निर्देश दिए।
*सर्विस लेन जुड़ेगा दुर्ग भिलाई*
हाईवे किनारे दुर्ग धमधा नाका बोगदा से कातुल बोर्ड से तक दोनों ओर सर्विस लेन बनने से दुर्ग भिलाई इससे जुड़ जाएगा। दुर्ग, तितुरडीह, सिकोला, कादम्बरी नगर से भिलाई नेहरूनगर होते हुए आगे जाने तथा भिलाई से दुर्ग की ओर जाने हाईवे में तेज रफ़्तार वाहनों की भीड़ से सर्विस रोड निजात दिलाएगा।

इन वार्ड के नागरिकों को बड़ी सौगात मिली
हाईवे किनारे सर्विस लेन बनाने इन वार्डों के नागरिक कई वर्षों से मांग कर रहे थे। निर्माण कार्य पूर्ण होने से नर्सिंग विहार, पुष्पक नगर, हरीनगर, कादंबरी नगर, विद्याविहार, स्टीलकलोनी, आरोग्यं हॉस्पिटल, डी मार्ट क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…