• September 21, 2024

कवर्धा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ बंद , दुर्ग बंद को लेकर कांग्रेसियों ने भी किया नगर भ्रमण

कवर्धा दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ बंद , दुर्ग बंद को लेकर कांग्रेसियों ने भी किया नगर भ्रमण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कवर्धा कांड को लेकर कांग्रेस ने आज शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। आज दुर्ग में पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं कांग्रेस नेताओ द्वारा नगर भ्रमण कर ,छत्तीसगढ बंद का समर्थन करने की अपील की। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बाइक रैली निकालकर शहरवासियों और व्यापारी संगठनों से समर्थन मांगा।

छत्तीसगढ़ बंद का असर दुर्ग शहर में सुबह से दिखाई दिया है। अधिकांश दुकानें बंद दिखाई दे रही है। इस बंद में इमरजेंसी सेवाओं को अलग रखा गया है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। कल शुक्रवार देर रात को कबीरधाम कलेक्टर व एसपी को सरकार ने हटा दिया है।

छत्तीसगढ़ बंद पर पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कहा कि सरकार खुलेआम हो रही हत्याओं को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। अगर प्रशासन सतर्क रहता, तो यह घटना ही नहीं होती। एसपी-कलेक्टर की बैठक 5-6 दिन पहले हुई थी, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। वोरा ने कहा कि प्रदेश में डर और भय का माहौल है, और महिलाएं तथा बच्चे भी इस सरकार में सुरक्षित नहीं हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद , अजय मिश्रा , राजकुमार पाली, महिप सिंह भुवाल , परमजीत भुई , केके सिंह ,संदीप वोरा , आयुष शर्मा , अनूप वर्मा , संजू धनकर , चिराग शर्मा , कल्याण सिंह ठाकुर, प्रकाश गीते , देव सिन्हा , रत्ना नामदेव , बृजलाल पटेल , लिखन साहू, अशोक मेहरा , सदाबहार, मोहित वाल्दे, पृथ्वी चंद्राकर, त्रिसरन डोंगरे , ललित ढीमर, राजकुमार वर्मा , कृष्णा देवांगन, संतोष सोनी , दुष्यंत देवांगन , बृजमोहन तिवारी उपस्थित थे ।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…