• December 25, 2025

धनोरा महाविद्यालय में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

धनोरा महाविद्यालय में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम धनोरा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय परिसर में आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेता छात्र–छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और साहित्य में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, जनपद पंचायत सभापति श्री जितेन्द्र टंडन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बंजारे, प्राचार्य डॉ. ए. ए. खान, नोडल अधिकारी श्री विकास पंक्षारी, डॉ. हेमा कुलकर्णी, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…