• December 25, 2025

धनोरा महाविद्यालय में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

धनोरा महाविद्यालय में आयोजित पुरुस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

ग्राम धनोरा स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम आदर्श महाविद्यालय परिसर में आयोजित साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेता छात्र–छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, संस्कृति और साहित्य में भी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना आवश्यक है। उन्होंने महाविद्यालय के प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती रुलेश्वरी बंजारे, जनपद पंचायत सभापति श्री जितेन्द्र टंडन, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर बंजारे, प्राचार्य डॉ. ए. ए. खान, नोडल अधिकारी श्री विकास पंक्षारी, डॉ. हेमा कुलकर्णी, महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…