• December 27, 2025

महापौर अलका बाघमार ने किया सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

महापौर अलका बाघमार ने किया सड़क डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर के साथ आज वार्ड क्रमांक 15 में नाला से लेकर एप्रोज रोड तक चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य का पूजा अर्चना कर कार्य को शुभारंभ कराया।जिसकी लागत 30. 54 लाख से डामरीकरण सड़क नव निर्माण कर किया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि काफी समय से इस सड़क में डामरीकरण व सुधार कार्य की मांग की जा रही थी। इसके पूरे हो जाने से जनता को बेहतर सड़क उपलब्ध होगी। निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क की मजबूती मोटाई एवं उपयोग में लाई जा रही सामग्रियों एवं मशीनों की कार्यक्षमता का अवलोकन करते हुए साथ चल रहे अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कार्य कर रहे ठेकेदार एवं अधिकारियों से निर्धारित समय पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा कर लेने के निर्देश दिये।

इस मौके पर महापौर अलका बाघमार के साथ लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, पार्षद युवराज कुँजम सुरुचि उमरे,उपअभियंता मोहित मरकाम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Related News

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी रोककर लगाई मदद की गुहार

दुर्ग में 3000 से अधिक हितग्राही पेंशन से वंचित,अरुण वोरा की गाड़ी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में पूर्व विधायक अरुण वोरा के दौरे के दौरान सोमवार को…
नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

नशा बन रहा अपराधों की जड़-कांग्रेस नेता राजकुमार नारायणी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । दुर्ग-भिलाई में बढ़ते अपराध और नशे के मामलों को लेकर दुर्ग…
1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में जनजागरण अभियान बना मिसाल

1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, बेमेतरा में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन एवं समग्र विकास को नई…