• December 27, 2025

आलबरस, भोथली में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

आलबरस, भोथली में आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलबरस, भोथली में आयोजित मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु धासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों को गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया ।

*इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा आज हम बाबा गुरुघासीदास की जयंती मना रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वह एक महान संत, समाज सुधारक, और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों, दलितों, और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए काम किया था।*
*बाबा गुरू घासीदास जी ने सम्पूर्ण मानव जाति को ’मनखे-मनखे एक समान’ का प्रेरक संदेश देकर समानता और मानवता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आध्यात्मिक जागरण की आधारशिला रखी।*
बाबा गुरुघासीदास की जयंती के अवसर पर, हमें उनके जीवन और उनके कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना चाहिए। हमें उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए और समाज में एक बेहतर भविष्य के लिए काम करना चाहिए।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लिकेश्वर देशमुख, सरपंच सैनिक भुवन लाल देशमुख, सोसायटी अध्यक्ष प्रताप यादव,पुराणिक लाल चेलक, कामता डहरे, लालजी भारती, हेमलाल गायकवाड़, श्रवण चेलक,अमरदास भारती, डॉ मारकंडे, संतोष कुर्रे,अरुण चेलक,गोपाल प्रसाद डहरिया, अशोक हरमुख, लक्षमण देशमुख, पुरषोत्तम साहू,बी आर बघेल सरपंच नेमीन खुटेल,पांच वेदराम निषाद,तोरण निषाद,निर्मल निषाद,ग्राम अध्यक्ष दुर्वासा साहू,लक्षमन देशलहरे, पवन खुटेल,रमेश कुमार,घनश्याम साहू,शीतल खुटेल व समस्त समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…