• December 27, 2025

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाकलीवाल के सम्मान के साथ संगठन की हुई महत्वपूर्ण बैठक, नई मतदाता सूची पर गहन चर्चा, हर वार्ड में समस्याओं के निराकरण के लिए टीम गठन की तैयारी

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाकलीवाल के सम्मान के साथ संगठन की हुई महत्वपूर्ण बैठक, नई मतदाता सूची पर गहन चर्चा, हर वार्ड में समस्याओं के निराकरण के लिए टीम गठन की तैयारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की मासिक बैठक राजीव भवन दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल,नेता प्रतिपक्ष श्री संजय कोहले,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री श्री अनूप वर्मा के विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री धीरज बाकलीवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया एवं एसआईआर के बाद नई मतदाता सूची का वितरण वार्ड प्रभारी बूथ प्रभारियों को किया गया और निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची गहन अध्ययन कर छूटे हुए नाम को मतदाता सूची में जोड़वाया जाए।
28 दिसंबर को कांग्रेस की स्थापना दिवस पर ब्लॉक के रहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बाकलीवाल ने कहा कि जनता की हर समस्या का निराकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हर वार्ड में अलग से टीम का गठन किया जाएगा। इन मुद्दों से शासन प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। सरकारी सिस्टम की हर गड़बड़ी का खुलासा किया जाएगा। सत्तापक्ष को चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा।

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्गा के अध्यक्ष श्री धीरज बागलीवाल मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद,नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले,पार्षद अश्विनी निषाद,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष, पूर्व पार्षद भोला महोबिया,अशोक मेहरा,राजकुमार वर्मा,शत्रुघ्न चक्रधारी,गणेश सोनी,डोमार सिंह राजपूत,भीमसेन,चंद्रशेखर पारख, प्रकाश शिवनकर,मनोज सिन्हा, कल्याण सिंह ठाकुर,संजय ताम्रकार,पाशी अली,आनंद कपूर ताम्रकार,अली असगर उपस्थित थे।


Related News

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…
दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन : अरुण वोरा

दुर्ग जिले के छात्रावासों में अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार की हो जांच, विद्यार्थियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। दुर्ग जिले के विभिन्न छात्रावासों में व्याप्त अव्यवस्थाओं और विद्यार्थियों को मूलभूत…
कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान में भी लिया भाग

कृषि विद्यार्थियों ने किया कीट नियंत्रण तकनीकों का प्रदर्शन, खेत बचाओ अभियान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। *छत्तीसगढ़ कृषि महाविद्यालय, धनोरा, दुर्ग* के बी.एस.सी. (कृषि) चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों…