• December 27, 2025

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बागेश्वर बाबा के दरबार में पहुंचे वरिष्ठ नेता अरुण वोरा, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भिलाई शहर में पहली बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। 25 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाली हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार के आयोजन से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सेवा समर्थन सीमित संस्था द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा शामिल हुए और उन्होंने बागेश्वर बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। अरुण वोरा ने बाबा के चरणों में नमन कर छत्तीसगढ़वासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार का यह प्रथम भिलाई आगमन है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। हनुमंत कथा और दिव्य दरबार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिसके लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…