• December 28, 2025

दिव्य दरबार में जगह नही मिलने से पेड़ में चढ़े श्रद्धालु को गुरुजी का मिला आशीर्वाद

दिव्य दरबार में जगह नही मिलने से पेड़ में चढ़े श्रद्धालु को गुरुजी का मिला आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। देश में सनातन के ध्वजवाहक और बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से भिलाई में आयोजित 5 दिवसीय दिव्य श्री हनुमंत कथा में दुर्ग-भिलाई के अलावा प्रदेशभर से श्रद्धालु जुट रहे है। कथा के तीसरे दिन शनिवार को पंडित शास्त्री जी ने दिव्य दरबार लगाया। दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ जुटी कि आयोजन स्थल जयंती स्टेडियम के पास का ग्राउंड छोटा पड़ गया। जिससे श्रद्धालुओं को जहां जगह मिली वे वहीं पूरी श्रद्धा के साथ बैठ गए। श्रद्धालुओं द्वारा आयोजन स्थल के आसपास की सड़कों को भी नहीं छोड़ा गया। ऐसे श्रद्धालु ने सड़क पर ही बैठकर कथा श्रवण की। कुछ श्रद्धालुओं को ग्राउंड में जगह नही मिलने से वे पेड़ में चढ़कर कथा का आनंद लेते नजर आए। पेड़ में चढ़े भिलाई के एक श्रद्धालु की दिव्य दरबार में अर्जी भी लगी। उस श्रद्धालु को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दरबार में बुलाया भी गया और उसकी समस्या के समाधान को लेकर मार्गदर्शन किया। पेड़ में चढ़ा यह श्रद्धालु डेटिंग-पेंटिग का कार्य करता है। वह स्थाई रोजगार के अभाव, परिवार में क्लेश और विवाह नही होने से परेशान चल रहा था। श्रद्धालु द्वारा अपनी समस्या को लेकर दिव्य दरबार में अर्जी लगाई गई थी। उसकी अर्जी स्वीकार हुई और उसे पंडित शास्त्री जी द्वारा दरबार में बुलाकर उसकी समस्या समाधान का उपाय बताया गया। इसके अलावा शनिवार को दिव्य दरबार में और कई श्रद्धालुओं की अर्जी स्वीकार हुई।
दिव्य दरबार में सेवा समर्पण समिति के संयोजक राकेश पांडेय, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, समासेवी बसंत अग्रवाल,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता के.एस. चौहान, भाजपा नेता दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, संदीप लुहाड़िया, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजा महोबिया के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दिव्य श्री हनुमंत कथा के दौरान कथा स्थल के पास ही श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई। भोजनशाला में प्रतिदिन करीब 15 हजार से अधिक श्रद्धालु और कथा की व्यवस्था में जुटे कार्यकर्त्ता भोजन ग्रहण कर रहे। भोजन व्यवस्था की प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, जनसेवा समर्पण समिति दुर्ग के अध्यक्ष बंटी शर्मा(योगेन्द्र) व अन्य जिम्मेदारी संभाले हुए। जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे है। जिसकी वजह से कथा में जुट रहे श्रद्धालु भोजन की चिंता से मुक्त है और कथा का पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ आनंद ले रहे है।


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…