• December 28, 2025

पुलिस परिवार की गौरवपूर्ण उपलब्धि, एएसआई यशवंत श्रीवास्तव को मनोविज्ञान विषय में पीएचडी 

पुलिस परिवार की गौरवपूर्ण उपलब्धि, एएसआई यशवंत श्रीवास्तव को मनोविज्ञान विषय में पीएचडी 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

भारती विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री श टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि की उपस्थिति में दर्ग पुलिस के सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव को मनोविज्ञान विषय मे उल्लेखनीय शोध के लिए डॉक्टर ऑफ फिलासफी (पी.एच.डी.) की उपाधि से सम्मानित किया गया है। इन्होंने महिला संबंधी अपराध में पीडित महिलाओं के व्यक्तित्व और सामाजिक समायोजन का मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव का मनोवैज्ञानिक अध्ययन किया। इनके शोध से प्राप्त निष्कर्ष ना केवल शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी है बल्कि ग्रामीण और शहरी पीड़ित महिलाओं के समडा में होने वाले परिवर्तन और भविष्य में आने वाली परिस्थितियों का सामना करने में उपयोगी है। डॉ. पूर्णिमा तिवारी एवम डॉ सर्वेश सिंह के मार्गदर्शन में इन्होंने उक्त शोथ पूर्ण किया है। ज्ञात हो कि पुलिस विभाग में आने के पूर्व एवं बाद से  ही निरंतर अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए इन्होंने कुल 13 विषयों पर मास्टर डिग्री प्राप्त करने के साथ-साथ बी.एड., एल.एल.बी., आई.टी.आई. एवं डिप्लोमा इन साईबर काईम, डिप्लोमा इन योग साईस, डिप्लोमा इन साइकोलॉजिकल गाईडेंस एण्ड काउंसलिंग का कोर्स पूर्ण किये हुए हैं कुल 21 डिग्री एवम डिप्लोमा की पढ़ाई किये हुए है वे पुलिस विभाग में जॉइनिंग के प्रथम दिन ही इनके द्वारा रक्त दान किया गया था जो इनके मानव धर्म के प्रति समर्पण को दिखाता है। इनकी विवेचना में नवजात शिशु की हत्या के मामले में माननिय न्यायालय से आरोपी को फ़ासी की सजा हुई थी तथा इनको स्कूली पढ़ाई के दौरान महामहिम डॉ. आर. वेंकट रमन द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड से भी नवाजा गया है। पुलिस विभाग जैसे व्यस्ततम एवं समयाभाव वाले क्षेत्र में कार्य करते हुए इतनी डिग्री एवं डिप्लोमा प्राप्त करते हुए पी.एच.डी. की उपाधि प्राप्त करना वास्तव में एक एतिहासिक एवं असाधारण उपलब्धि है जो कि छत्तीसगढ़ पुलिस मे सर्व उत्कृष्ट योग्यता वाले पुलिस के रूप में स्थापित करती है। इनकी अदम्य लगन, निरंतर उत्साह तथा अध्ययन के प्रति गहन समर्पण को स्पष्ट रूप से दर्शाता  है। इनकी पुत्री सुप्रसिद्ध गायिका छत्तीसगढ़ की शान की उपाधि से नवाजी गई सुश्री पूर्वा श्रीवास्तव के मार्गदर्शक एवं पिता के रूप में आपकी भूमिका अत्यंत प्रेरणादायी है। इसमे आपकी धर्मपत्नि प्रीति श्रीवास्तव की भी अहम भूमिका है। आई.जी श्री राम गोपाल गर्ग ने दुर्ग जिले में हमेशा से ही इन्हें काफी प्रोत्साहित किया है। इनकी इस उपलब्धि के लिए पुलिस के आला अधिकारी एवं पुलिस विभाग एवं छत्तीसगढ़ मंच, अधिवक्तागण, समाजसेवी एवं दुर्ग शहर के निवासियों तथा दुर्ग शहर, ग्रामीण के पूर्व एवं वर्तमान विधायकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है जिनमें एडीजी श्री विवेकानंद सिन्हा, आईजी श्री रामगोपाल गर्ग, आईजी श्री अमरेश मिश्रा, श्री बद्रीनारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक w श्री प्रशांत अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मुंगेली श्री भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री त्रिलोक बंसल, पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री शलभ सिन्हा, पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकूर, पुलिस अधीक्षक अकादमी चंदखुरी श्री अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक पुमु रायपुर श्री चन्द्रमोहन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मनीषंकर चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री अभिषेक ww w झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपूर श्री कीर्तिन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आशीष बंछोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापूर श्री संजय ध्रुव, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, डीसीपी श्री देवांश राठौर, सीएसपी श्री हरीश पाटिल, श्री एलबर्ट कुजूर, श्री सुरेश ध्रुव, श्री गोपाल वैश्य, श्री राजेश बागडे, श्री सत्यप्रकाश तिवारी, श्री हेमप्रकाश नायक, श्री अलेक्जेंडर किरो, निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र भटूट, निरीक्षक श्रीमती वंदिता पणिकर, श्री प्रमोद रूसिया, श्री लोमेश सोनवानी, श्री एम.बी. पटेल, श्री महेश ध्रुव, श्री आनंद शुक्ला, श्री विरेन्द्र श्रीवास्तव, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री अंबर सिंह भारद्वाज, श्री केशव राम कोसले, श्री राज कुमार लहरे, बृजेश कुशवाहा, श्री मनीष शर्मा, श्री राजेश साहू, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री युवराज साहू, सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी उप निरीक्षक श्री संकल्प राय, उप निरीक्षक श्री योगेश्वर वर्मा, श्री अमित अंदानी, सउनि श्री नागेन्द्र बंछोर, प्र.आर. तोरन सिंह अंगारे, नीलकमल सलामे, जावेद खान, प्र.आर. अनुप साहू, निशांत वाल्दे इनके उज्जवल भविष्य की कामना किये हैं।


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…