• December 29, 2025

एसआईआर सूची में नाम नहीं होने पर बीएलओ से संपर्क करें – जिला कांग्रेस अध्यक्ष की मतदाताओं से अपील

एसआईआर सूची में नाम नहीं होने पर बीएलओ से संपर्क करें – जिला कांग्रेस अध्यक्ष की मतदाताओं से अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने नगर के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि एसआईआर (Special Intensive Revision) प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से जाँच लें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में छूट गया हो, गलत तरीके से काट दिया गया हो अथवा किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो संबंधित मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ (Booth Level Officer) से तत्काल संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएँ।

श्री बाकलीवाल ने आगे कहा कि यदि बीएलओ स्तर पर समस्या का समाधान नहीं हो पाता है, तो ऐसे मतदाता दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी उनकी समस्या को गंभीरता से लेकर उचित समाधान सुनिश्चित कराएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि मताधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटना लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। जिला कांग्रेस कमेटी इस विषय पर लगातार निगरानी रखे हुए है और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


Related News

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला भेड़िया और चैतन्य बघेल हुए शामिल

राजभवन कूच की ओर बढ़ी कांग्रेस की भिलाई बचाओ पदयात्रा, विधायक अनिला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) एवं भिलाई टाउनशिप के अस्तित्व को बचाने की…
शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

शिक्षा ही भविष्य की नींव- स्वामी आत्मानंद स्कूल पाऊवारा में शाला प्रवेशोत्सव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बालोद । शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर हो रहे सकारात्मक बदलावों के अंतर्गत…
सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर में किया रुद्राभिषेक कर, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सावन के प्रथम सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने त्र्यंबकेश्वर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग : सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर दुर्ग…