• December 29, 2025

बोरी लिटिया लाइन टॉवर बेस निर्माण कार्य से प्रभावित किसानों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

बोरी लिटिया लाइन टॉवर बेस निर्माण कार्य से प्रभावित किसानों ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के निज निवास में बोरी लिटिया 132/33 के.व्ही. लाइन टॉवर बेस निर्माण से प्रभावित किसानों ने मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया । किसानों ने बताया कि उपकेंद्र रसमड़ा से उपकेंद्र सेमरिया (लिटिया) तक 132/33 के.व्ही. विद्युत पारेषण लाइन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें उनकी निजी भूमि में बिना सूचना, बिना सहमति एवं बिना मुआवजा निर्धारण के कार्य किया जा रहा है।
निजी भूमि में बिना किसी पूर्व सूचना, लिखित नोटिस सहमति तथा बिना राजस्व विभाग द्वारा मुआवजा निर्धारण किए ही टावर बेस का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है जो हमारे लिए चिंता का विषय है
विधायक ललित चंद्राकर ने किसानों की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, धमधा sdm सोनाल डेविड, दुर्ग sdm हरवंश मीरि से फोन पर बात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को जानकारी देकर निर्माण कार्य करें और आज के तिथि में जो उचित मुआवजा बन रहा है, उसको तत्काल प्रभावित किसानों को प्रदान करें।
श्री चंद्राकर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है और वे इस मामले में कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
किसानों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है और वे इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
प्रभावीत किसान उत्तम चंद्राकर नंदकुमार यादव परमानंद केशव देशमुख देवेंद्र कुमार साहू इंद्रजीत साहू भुवन लाल साहू विमल कुमार साहू गोवर्धन देशमुख तोरण लाल साहू गौकरण छगन लाल यादव बलराम साहू प्रदीप साहू डेलू राम साहू कुलेश्वर देशमुख भैयालाल साहू मनहरण सिंह दुर्लवाराम धनकर तोरण लाल साहू विमल कुमार शिव देशमुख उपस्थित रहे।


Related News

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…
अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

अपर कलेक्टर भारद्वाज ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रकाश कुमार भारद्वाज द्वारा…