• December 31, 2025

चंदखुरी, करगाडीह कोलिहापुरी, में आयोजित मंडाई मिलन व बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

चंदखुरी, करगाडीह कोलिहापुरी, में आयोजित मंडाई मिलन व बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम चंदखुरी, करगाडीह कोलिहापुरी, में आयोजित मनखे मनखे एक समान का संदेश देने वाले सतनाम पंथ के संस्थापक छत्तीसगढ़ की संत परंपरा के अग्रणी बाबा गुरु घासीदास की जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर जैतखाम गुरुगद्दी व बाबा गुरु घासीदास जी के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामना किया ।साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक जानो का सम्मान किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश “मनखे-मनखे एक समान” सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा गुरु घासीदास ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।
श्री चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ साय सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।
*कार्यक्रम के दौरान जनता की मांग को सहजता स्वीकार करते हुए कोलियापुरी में सतनाम भवन व डोम शेड निर्माण की घोषणा किया साथ ही ग्राम करगाडीह में यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन, सतनाम महिला समिति के द्वारा वाद्य यंत्र के स्वेच्छा अनुदान साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा किया।*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रद्धा साहू जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी सरपंच करण सेन उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर सरपंच करण सेन उपसरपंच रूपेंद्र साहू पूर्व सरपंच धनश्याम गजपाल पूर्व सरपंच संतोष सोनवानी पुरेन्द्र वर्मा गिरिराज बघेल जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा सरपंच ईश्वर साहू उपसरपंच भूपेंद्र यादव पूर्व जनपद सदस्य टिकेश्वरी लाल देशमुख राम प्रसाद देशलहरे मानसा देशलहरे रतन ख़ुटेल सरस्वती देशलहरे गौकरन टंडन रजऊ राम देहलहरे ज्ञान दास बांधे संजय गायकवाड़ पूजा भारती हिना देशलहरे आगेश्वर भारती योगराज देशलहरे सरपंच श्रीमती कविता ठाकुर सतनामी समाज अध्यक्ष चैतराम ख़ुटेल ,सचिव संजय बघेल, कार्तिक राम बघेल चिंता राम ख़ुटेल नरसिंग बारले नरेन्द्र देखलहरे, दिलीप पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।


Related News

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक ललित चंद्राकर के निवास में मना हर्षोल्लास से जश्न, आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को…
शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को…