• December 31, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दुर्ग युवा कांग्रेस ने शिकायत कर की एफआईआर की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दुर्ग युवा कांग्रेस ने शिकायत कर की एफआईआर की मांग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल जी के विरुद्ध सोशल मीडिया में अनर्गल, आपत्तिजनक एवं असंवैधानिक पोस्ट किए जाने के विरोध में आज दुर्ग युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिटी कोतवाली, दुर्ग में ज्ञापन सौंप शिकायत किया गया।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भूपेश बघेल जी ने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जनता के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं और जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से राज्य को नई दिशा दी है। ऐसे जननेता के खिलाफ इस प्रकार की अभद्र और तथ्यहीन टिप्पणियाँ न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुँचाती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विरुद्ध हैं।

दुर्ग युवा कांग्रेस ने मांग की कि इस प्रकार की टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का साहस न कर सके।

युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन उग्रआंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सोपने वालों में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आयुष शर्मा, प्रदेश सचिव अनुप वर्मा, जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख, गुरदीप भाटिया, आनंद कपूर ताम्रकार प्रीतम देशमुख,भोला महोबिया, प्रकाश जोशी,गौरव उमरे, चिराग शर्मा,आयुष शर्मा, अंश चतुर्वेदी,अमित साहू, लोकेश सोनी, अनिल राव, अनिल देशमुख आदि उपस्थित थे।


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…