• December 31, 2025

मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी नववर्ष की शुभकामनायें, कहा विकास की नई शुरुआत लेकर आया नया साल

मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी नववर्ष की शुभकामनायें, कहा विकास की नई शुरुआत लेकर आया नया साल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि नया वर्ष हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि लेकर आए। मंत्री श्री यादव ने कहा कि नववर्ष आत्मचिंतन और सकारात्मक संकल्प लेने का अवसर होता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नए साल में प्रकृति संरक्षण को प्राथमिकता दें, पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने में अपनी सहभागिता निभाएँ तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करें।
शिक्षा ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि आइए, नववर्ष में हम सभी सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और प्रदेश के विकास तथा जनकल्याण कार्यों में अपनी भूमिका निभाएँ। उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

*नये वर्ष मे दुर्ग को मिलेंगे सौगात*-
साल 2026 में दुर्गवासियों को कई सौगात मिलने वाली है। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों को लेकर मंत्री गजेन्द्र यादव निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है। गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समायावधी में कार्य पूर्ण निर्देश दिए है। खेल को बढ़ावा देने उरला क्षेत्र में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम आगामी 4 माह में पूर्ण हो जाएगा। गयानगर में निर्माणाधीन मांगलिक भवन आधे से ज्यादा कार्य हो चुका है अप्रैल के आखिरी तक पूर्ण हो जाएगा। इसी तरह तैराक में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है, फरवरी तक आधुनिक स्विमिंग पुल का लोकार्पण किया जाएगा।

कसारीडीह सिविल लाइन में रजिस्ट्री कार्यालय का नया भवन और शीतला सब्जी मंडी का उन्नयन कार्य भी इसी वर्ष पूर्ण हो जाएगा।

शिक्षा के क्षेत्र में साइंस कॉलेज में फंड की कमी अधूरे पड़े ऑडीटोरियम निर्माण को पूर्ण करने मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल के बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आई है और इस वर्ष यह कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।
आयुर्वेद अस्पताल के पीछे वार्ड 15 सिकोला बस्ती में 50 लाख सामुदायिक भवन,
बघेरा से आनंद सरोवर होते हुए नेशनल हाईवे तक अप्रोच सड़क, 2 करोड़ की लागत से शुरू हुए निर्माण कार्य भी पूर्ण हो जाएगा।

जेल तिराहा से मिनिमाता पुलगांव चौक तक और महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाना है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…