• January 1, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सुरडूंग में आयोजित श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सुरडूंग में आयोजित श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

जामुल–सुरडूंग (शिवपुरी स्टेडियम) में आयोजित श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण एवं श्रीराम कथा कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से पधारे पूज्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज को सादर प्रणाम कर व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान संध्या आरती में सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सेवा और धर्म के संदेशों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह पावन आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सुख-शांति की स्थापना कर सकते हैं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…