• January 4, 2026

सिरसा खुर्द में कोसरिया, मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए

सिरसा खुर्द में कोसरिया, मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ग्राम सिरसा खुर्द में कोसरिया, मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने मां शाकंभरी माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और सामाजिक जनों को दानपुण्य के महापर्व छेरछेरा पुन्नी की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है।

नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। विधायक ने कहा कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती भी मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर धान के साथ-साथ साग-भाजी, फल एवं अन्य अन्न का दान कर लोग परस्पर सहयोग, करुणा और मानवता का परिचय देते हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाज के अध्यक्ष मनहरण पटेल, दीपक पटेल, हरिशंकर पटेल, काशीराम पटेल, पन्ना लाल पटेल, तुकेश पटेल, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…