• January 4, 2026

भाजपा की दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन संपन्न अंत्योदय के साधक थे हमारे अटल जी -गजेंद्र यादव

भाजपा की दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन संपन्न अंत्योदय के साधक थे हमारे अटल जी -गजेंद्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भारत रत्न ,प्रखर कवि, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी निमित्त विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना है इसी कड़ी में दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई आयोजित बैठक के मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव रहे उनके साथ सहवक्ता भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बृजेश ब्रिजपुरिया, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक रहे|आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा,भाजपा प्रदेश महामंत्री साजन जोसेफ, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ,कमलेश फेकर, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कौशल साहू उपस्थित रहे आयोजित बैठक में उपस्थित वक्ताओं के द्वारा परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं अटल बिहारी जी के बताए हुए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सार्थक और राष्ट्र को समर्पित करने का आह्वान किया |कार्यक्रम के पश्चात स्व अटल बिहारी जी के जीवन पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं ने किया
इस अवसर पर मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने अटल जी का छत्तीसगढ़ निर्माण में योगदान के विषय पर संबोधित करते हुए कहां की बड़े सौभाग्य का विषय है कि आज हम छत्तीसगढ़ महतारी की जय बोल रहे हैं उसको दिलाने का अधिकार प्रखर कवि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को जी को जाता है अटल जी के नाम से एक हंसमुख कवि का व्यक्तित्व नजर आता है जब एक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से दो सांसद चुनकर आए थे तब उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए अपने संबोधन में कविता के माध्यम से कहा था कि ” छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता उनका कहना था की मां हर करके मैदान नहीं जीते जाते ना मैदान जीतने से मन ही जीते जाते हैं ” स्वर्गीय अटल जी 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री रहे, 1998 में 13 महीने के लिए ,1999 में लगभग 5 साल देश का नेतृत्व किया हम सभी को याद है कि छत्तीसगढ़ निर्माण से पहले रायपुर में स्प्रे शाला मैदान पर छत्तीसगढ़ से कोने कोने के लोग पहुंचे थे उन्होंने आह्वान किया था कि आप मुझे छत्तीसगढ़ की सभी लोकसभा की सीट जीत कर देवें मैं आप सभी को छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा लोकसभा की 7 सीट कर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के सात सांसद पहुंचे छत्तीसगढ़ वासियों से अपना किए हुए वादे को पूर्ण करते हुए स्व अटल जी ने अपना वादा पूर्ण किया जिस समय देश में तीन राज्य नए बने थे छत्तीसगढ़ झारखंड और उत्तराखंड लेकिन आज हम देखते हैं जीडीपी के मामले में तीनों राज्यों में अग्रिम पंक्ति में हमारा छत्तीसगढ़ खड़ा हुआ है जिस समय छत्तीसगढ़ का राज्य निर्माण हुआ था और उस समय कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी हुआ करते थे और उस समय छत्तीसगढ़ में भयंकर अकाल पड़ा हुआ था बिना भेदभाव के उन्होंने छत्तीसगढ़ को लगभग 590 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की आज हमारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में विकास के कई सोपान को प्राप्त कर रहा है
कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने आगे कहा कि आज अटल जी के विजन पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जरिए पक्की सड़कों से जोड़ा गया यह महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में समृद्धि का वाहक बनी स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने दुनिया को बता दिया कि भारत अपनी संप्रभुता एवं अखंडता से कोई समझौता नहीं कर सकता स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत की गई इसके बदौलत हर आय वर्ग के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा की राह आसान हुई अटल जी ने विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के देश के विकास यात्रा से जोड़ने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम भी शुरू किया मैं आप सभी से आग्रह करूंगा स्वर्गीय अटल जी के बताए हुए मार्ग एवं आदर्शों को आत्मसात कर जीवन को सार्थक बनाएं
बृजेश ब्रिजपुरिया अटल जी के सुशासन पर अपना संबोधन देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी जी भारतीय राजनीति के ऐसे नायक थे जो आने वाली पीढियां को अपने कृतित्व से प्रेरित करते रहेंगे आज सामाजिक राजनीतिक एवं समाज जीवन के अनेक क्षेत्र में लक्ष्य अवधि लोग अटल जी की प्रेरणा से राष्ट्र कार्य में अपनी श्रेष्ठतम भूमिका सुनिश्चित कर रहे हैं वे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए पिता तुल्य अभिभावक थे स्वर्गीय अटल जी व आधुनिक भारत के महान शिल्पकार थे जिन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना स्वर्णिम चतुर्भुज योजना सर्व शिक्षा अभियान जैसे अंत्योदय के अनुष्ठान से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तित्व के विकास की अविरल धारा पहुंचाई स्वर्गीय अटल जी की वाणी वैचारिक प्रखरता भाषा की शालीनता और तर्क की गहराई का विरोधी दल के नेता भी सम्मान करते थे 4 अक्टूबर 1977 को विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण भारत की भाषाई अस्मिता और सांस्कृतिक स्वाभिमान का विश्व स्तरीय उद्घोष था|
सुरेंद्र कौशिक जिला अध्यक्ष कवि के रूप में राष्ट्रीय हिंदी काव्य का विश्व मंच पर अपना संबोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज जिनके द्वारा हम अपने घर के एड्रेस में छत्तीसगढ़ लिखते हैं राष्ट्रकवि प्रखर वक्ता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हम सब सम्मिलित हुए हैं जन्म सती के पावन अवसर पर समूचा राष्ट्र श्रद्धा कृतज्ञ और गौरव के साथ उनके पुण्य स्मरण कर रहे हैं यह जन्म सती केवल महान व्यक्तित्व की स्मृति नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र राजनीति और सांस्कृतिक मूल्यों की उज्जवल परंपरा का उत्सव है यह उन युग दृष्टा नेता को सम्मान करने का अवसर है जिनके विचारों के गूंज आज भी राष्ट्र की दिशा तय करती है जिनके आचरण से राजनीति के मर्यादा और गरिमा मिली है छत्तीसगढ़ के राज्य निर्माण से लेकर उनके नवनिर्माण तक उनके संकल्प को कभी नहीं भुलाया जा सकता छत्तीसगढ़ में अटल जी की आत्मीय और भावनात्मक नाता रहा है|
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि अटल जी एक संवेदनशील कवि ओजस्वी वक्ता प्रखर विचारक भी थे उनकी कविता और भाषणों में राष्ट्र प्रेम मानवीय संवेदना और जीवन मूल्यों को झलक मिलती है जो आज भी देशवासियों और युवाओं को प्रेरित करती है उनका सपना था सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक मूल्यों से युक्त भारत का था |
हम सभी ने विगत दिनों ऐसा एस आई आर पर कार्य कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के विचारधारा से प्रभावित व्यक्तियों के नाम कट न जाए इसकी चिंता हमें करनी है और अपात्र व्यक्तियों के नाम कट जाए इसकी भी चिंता हमको प्रमुखता से करनी होगी आने वाले दिनों में वन नेशन वन इलेक्शन पर भी हमें चर्चा करनी है अभी ट्रिपल इंजन की सरकार है और इसे 20 साल तक चिर स्थाई करने का दायित्व भी हम सभी को है मैं आप सभी से आग्रह करता हूं आप सभी संगठन के कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे पार्टी को मजबूत करते रहें साथ ही साथ स्वर्गीय अटल जी के बताए हुए मार्ग उनके आदर्श उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्रवाद की धारणा को मन मस्तिष्क में बिठाकर मां भारती की सेवा करें|
आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रभारी विनोद अरोरा ने भी अपना संबोधन प्रस्तुत किया |
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया एवं आभार उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ने किया |
आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, राजीव पांडेय, मंत्री गायत्री वर्मा,सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव,कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता दिनेश देवांगन मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसुख भट्टड, विनायक नातू ,अजय तिवारी, मदन बढई, सुधा सिंह मंडल महामंत्री नवीन साहू भूपेंद्र साहू महेश देवांगन वीरेंद्र तन्ना अनिल यादव राहुल सोनकर मन्नू साहू राकेश दुग्गड, अनिकेत यादव जय श्री राजपूत, महेश जैन झरना वर्मा सुमन वर्मा लेखिका आढ़तिया अंबिका प्रसाद तिवारी रेखा चंद्राकर सूर्य साहू महेंद्र चोपड़ा श्रद्धा सोनी कमल सोनी गुंजा पिंच शालिनी दिल्लीवार शांति बघेल निशा तिवारी सानिध्य चंद्राकर डॉ भारती साहू अनूप सोनी अंजू यादव रीता मेश्राम क्षमता तिवारी वसीम कुरेशी नीलेश अग्रवाल शशि द्वारका साहू खालिक रिजवी सरिता चंद्राकर ललित ठाकुर,सानिध्य चंद्राकर,उमेश गिरी गोस्वामी इस्तपाल सिंह भाटिया संतोष जायसवाल योगेश अग्रवाल राहुल देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…