- January 4, 2026
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मरोदा टैंक, भिलाई व पुरई में आयोजित वार्षिक उत्सव पुरस्कार वितरण एवं बाल मेला समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई व मरोदा टैंक भिलाई में आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह एवं बाल मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया गया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम अनुपम प्रस्तुति प्रदान किया।इस दौरान संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य ने प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया तथा उनके उज्ज्वल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और बच्चों सर्वांगीण विकास भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।सभी को अपने अपने स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की प्रतिक्षा रहता है पहले से ही बच्चे तैयारी में लग जाते यह एक अवसर होता हैं बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने का ।आप सभी को नूतन नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और अनंत बधाई।
इस गरिमामय आयोजन में प्राचार्य श्रीमती सीमा दवे, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री शीतला ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू, श्री राजू राकेश जंघेल, महामंत्री श्री चंदू देवांगन, श्री प्रवीण यदु, सरपंच श्री डोमार सिंह साहू, सोसाइटी अध्यक्ष श्री फलेंद्र सिंह राजपूत, श्री अनिल देशलहरे, श्रीमती गौरी रिगरी, श्रीमती पूजा मानिकपुरी, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती ममता देवांगन, श्रीमती देवला सिन्हा, श्री तेजनाथ साहू, श्री कुमार राम साहू, श्रीमती सतरूपा साहू, श्रीमती अंजू कोसरे, श्री प्रशांत सिंह, श्री सुंदर साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि श्री छबि लाल साहू
शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री देवेन्द्र साहू, श्री रमेश वर्मा, नेताप्रतिपक्ष श्री शैलेंद्र कुमार साहू, पार्षद श्रीमती सरिता देवांगन, श्री पूनम सपहा, श्री गैंदलाल जंघेल, श्रीमती सितारा देवी विश्वकर्मा, श्रीमती माला सिंह, श्री नरेन्द्र निर्मलकर, श्री मुकेश यादव, प्राचार्य श्रीमती मित्रा राय चौधरी, श्री वी.के.
सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे एवं पालकगण उपस्थित रहे।




