• January 5, 2026

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत डुण्डेरा में पात्र 100 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अन्तर्गत डुण्डेरा में पात्र 100 हितग्राहियों को गैस कनेक्शन प्रदान किया गया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डुण्डेरा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र 100 हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हा प्रदान किया गया। इस योजना के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सम्मानजनक जीवन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि उज्जवला योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और हम इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना किसी वरदान से कम नहीं रही।इन गैस कनेक्शनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रसोईघर धुआं मुक्त बने हैं और महिलाओं को लकड़ी या गोबर के ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिली है। हमारी सरकार निरंतर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही हैं और मोदी के गारेंटी के तहत विष्णुदेव साय सरकार हर माह 1000 एक हज़ार रुपए देने का काम कर रही है ।
*पात्र हितग्राहियों केसरी साहू, किरण साहू, तम्मी बंजारे, लक्ष्मी दुबे, रामेश्वरी कामड़े, भद्रा यादव, तारकेश्वरी चन्द्राकर, बिमला साहू, मेनका साहू,सुखमनी यादव ने बताया कि गैस सुविधा मिलने से न केवल स्वास्थ्य सुधरा है बल्कि समय और श्रम की भी बचत हो रही है। महिलाओं ने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी विधायक ललित चंद्राकर जी पार्षद विक्की चंद्राकर जी का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया*

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू, पूर्व सभापति लुमेश्वर चंद्राकर, वार्ड पार्षद खिलेंद्र विक्की चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, नेताप्रतिपक्ष शैलेंद्र कुमार साहू, पार्षद हरीश नायक, छाया पार्षद दुर्गेश साहू, सांसद प्रतिनिधि इंद्रजीत सोनवानी, परंपरामेश्वर नारायण निर्मल, नरेन्द्र निर्मलकर, नंदकुमार साहू, बी. आर. मौर्य, केशव महिपाल, श लक्ष्मी साहू, श्री उदयराज साहू, प्रेमनारायण वर्मा, मंजू देवांगन, रंजना मानिकपुरी, श्री बी. लक्ष्मण राव, सरिता मसीह, एस. आनंद, रमा अग्निहोत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा रेड्डी, किरण देशमुख, पी. के. वर्मा, मनोज सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…