• January 6, 2026

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया दुर्ग के वार्ड 59 का भ्रमण, 01 करोड़ की लागत से बन रहा 15 स्थान पर सीसी रोड

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया दुर्ग के वार्ड 59 का भ्रमण, 01 करोड़ की लागत से बन रहा 15 स्थान पर सीसी रोड

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्रमांक 59 कातुलबोर्ड का भ्रमण कर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं तथा विकास से जुड़ी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा किये।
वार्ड 59 भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र में सीमेंटीकरण सड़क एवं नाली निर्माण की मांग करते हुए खराब सड़क के कारण आवागमन में आ रही समस्याओ की जानकारी दिए थे, जिस पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने नागरिकों की मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए और वार्ड में आवागमन को बेहतर बनाने 01 करोड़ की राशि की स्वीकृति कराये और यादव पारा, लोहार पारा, हरि नगर, रजत होम्स गली 1, मुस्कान पैलेस के सामने, हैरिटेज स्कूल सहित 15 स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क निर्माण किया जा रहा है जो जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग शहर को विकसित बनाने हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। शासन की प्राथमिकता है कि विकास कार्य जनआवश्यकताओं के अनुरूप हों और उनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचे।
उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की कार्यशैली का अहम हिस्सा है। वार्ड 59 कातुलबोर्ड के विकास के लिए सभी आवश्यक कार्य चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, द्वारिका यादव सहित वार्ड के अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…