• January 6, 2026

आगामी नेशनल लोक अदालत एवं मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वय बैठक आयोजित

आगामी नेशनल लोक अदालत एवं मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान को सफल बनाने हेतु समन्वय बैठक आयोजित

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आगामी नेशनल लोक अदालत तथा “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0” अभियान को अधिकतम सफलता दिलाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्रााधिकरण बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग के विश्राम कक्ष में एक महत्वपूर्ण समन्वयात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य लंबित एवं सुलह योग्य मामलों के प्रभावी निराकरण हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करना तथा मध्यस्थता को वैकल्पिक विवाद समाधान के रूप में सशक्त बनाना रहा।
बैठक में मध्यस्थता केन्द्र प्रभारी, नवम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेटगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के सचिव उपस्थित रहे। जिनके द्वारा आपसी समन्वय एवं संवाद के माध्यम से अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में लोक अदालत एवं मध्यस्थता हेतु उपयुक्त मामलों की पहचान, प्री-लिटिगेशन स्तर पर सुलह योग्य प्रकरणों को प्राथमिकता देने, पक्षकारों को मध्यस्थता के लाभों से अवगत कराने तथा नोटिस एवं दस्तावेजी तैयारी हेतु समयबद्ध कार्ययोजना निर्धारित करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक नेशनल लोक अदालत एवं “मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0” अभियान की सफलता की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरक कदम के रूप में देखी जा रही है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…