• September 18, 2023

निगम के वाहन शाखा व फिल्टर प्लान्ट में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

निगम के वाहन शाखा व फिल्टर प्लान्ट में धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-विधायक,महापौर ने पूजा अर्चना कर शहर की सुख समृद्धि की कामना:

दुर्ग। नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत निगम के वाहन शाखा और बीआईटी के निकट फील्टर प्लांट में आज धूमधाम से विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,सभापति राजेश यादव, आरएन वर्मा,प्रभारी भोला महोविया ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर शहर के नागरिको की सुख और समृद्धि के लिए कामना की। इस दरमियान विधायक,महापौर एवं निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, सभापति राजेश यादव,पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,वाहन शाखा के प्रभारी भोला महोविया तथा एमआईसी संजय कोहले,पार्षद,एलडरमेन सहित अधिकारियों/कर्मचारियों ने वाहनों की पूजा भी की।प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर पालिक निगम दुर्ग के वाहन शाखा और फिल्टर प्लांट में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना के पश्चात यज्ञ किया गया। विगत 2 दिनों से निगम के वाहन शाखा में विश्वकर्मा जयंती की तैयारियां की गई। वाहन शाखा में बड़ी संख्या में वाहन रखे जाते हैं और यहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य हेतु वाहन को रवाना किया जाता है। विश्वकर्मा जयंती के एक दिन पूर्व से वाहनों तथा औजारों की साफ सफाई की गई।जनप्रतिनिधियों के लिए महाभोग प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी। पूजा के बाद सभी ने महाभोग प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के दौरान विशेष तौर पर जलकार्य विभाग प्रभारी संजय कोहले,मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज,श्रद्धा सोनी,बृजलाल पटेल,निर्मला साहू,ज्ञानदास बंजारे,मनीष बघेल,माहेश्वरी ठाकुर,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,देव सिन्हा,हरीश साहू,जगमोहन ढीमर,कृष्णा देवांगन,कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय,गिरीश दीवान,आरके बोरकर,शुभम गोइर एवं अन्य पार्षद गण,अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की तैयारी वाहन शाखा प्रभारी अधिकारी शौएब अहमद एवं सूरज सारथी ने की थी।


Related News

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली…
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार का जताया आभार

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…