• February 23, 2024

आचार्य विद्यासागर की 25 को विनयांजलि सभा

आचार्य विद्यासागर की 25 को विनयांजलि सभा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

संत शिरोमणी जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज की सल्लेखना पूर्वक समाधि विगत अष्टमी तिथि 17 फरवरी को धर्म नगरी चंद्रगिरि तीर्थ क्षेत्र डोंगरगढ़ में हो गई थी। ऐसे अपराजेय साधक, महान संत का सल्लेखना पूर्वक समाधि छत्तीसगढ़ की धरा पर होना, विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का अमिट स्थान बनाता है। इसी तारतम्य में गुरुवर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए सकल जैन समाज एवं सकल समाज दुर्ग के तत्वाधान में विनयांजलि का कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम ऋषभ देव परिसर, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के मध्य आयोजित है। सकल जैन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे जिले के सम्मानीयजन और समाज के प्रमुख मौजूद रहेंगे।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…