• January 7, 2026

भगवान की कृपा पाने के लिये पहले गुरू के चरणों में जायें – आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री

भगवान की कृपा पाने के लिये पहले गुरू के चरणों में जायें – आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग :- जब एक गुरू, भक्त और उनके चरण पकड़ने वाले के एक साथ उद्धार का अवसर होता है तो, भगवान सबसे पहले अपने गुरू और भक्त के चरण पकड़ने वालों का उद्धार करता है। उक्त उद्गार सिद्ध नर्मदेश्वर महादेव समिति दुर्ग द्वारा सतनाम भवन में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा में व्यासपीठ से आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री ने गजेन्द्र मोक्ष की कथा के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कथा के माध्यम से अत्यंत सहज सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि जब गजेंद्र नदी पर स्नान कर निकल रहे थे तब मगर ने उनके पैर को पकड़कर खींच लिया, गजेंद्र निकलने का प्रयास करते रहे पर सफल नहीं हो सके। अंत में अंतिम प्रयत्न करते हुए सरोवर से एक कमल का पुष्प तोड़कर कातर भाव से भगवान नारायण पर अपना सब कुछ समर्पित कर पुकारने लगा, गजेंद्र की करूण पुकार सुनकर प्रभु बिना खड़ाऊ के तत्क्षण सरोवर किनारे प्रकट होकर, ग्राह के मुंह को सुदर्शन से काटकर ग्राह का उद्धार किया, परन्तु बाद में गजेंद्र को मुक्ति दी। इस पर सभी ने प्रभु से प्रश्न किया कि हे प्रभु आपने अपने भक्त गजेंद्र का बाद में और उसके पैर पकड़ लेने वाले ग्राह का पहले उद्धार क्यों किया ? इस पर भगवान नारायण ने कहा कि मैं विवश हूं, कि जो अपने गुरू या मेरे अनन्य भक्त का पैर पकड़ लेता है मैं ऐसे सौभाग्य शाली का पहले उद्धार करता हूं, क्योंकि गुरू के रूप में गोविंद ही रहता हूं और भक्तों के हृदय कमल में वे स्वयं विराजमान है अर्थात दोनों ही स्वरूप में मैं ही होता हूं। यही कारण है कि मै सबसे पहले गुरू और भक्त के पैर पकड़ने वाले पर कृपा करता हूं। कथा का सार यही है कि यदि आप भगवान की कृपा पाना चाहते हैं तो सबसे पहले गुरू के चरणों में जाएं।ज्ञात हो कि आचार्य नरेन्द्र नयन शास्त्री, चाय वाले बाबा के नाम से विख्यात हैं। वे अपने साधना पूर्ण जीवन में दो दशक से भी अधिक समय तक केवल जल व चाय में ही रहे, जो वैज्ञानिकों के लिए एक चुनौतीपूर्ण आश्चर्य के रूप में सामने आया है, कथा उपरांत उन्होंने याचको की केवल चावल देखकर वर्तमान, भूत, भविष्य की सटीक गणना बताने के साथ ही वैदिक, सनातनी धर्म अनुरूप समाधान बताया। इस दौरान परीक्षित के रूप में संजय यादव, वंदना यादव, डॉ अनिल कश्यप एवं डॉ अनुपमा कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे


Related News

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद का निज सहायक रहा बीएन पाण्डेय अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर

गैंग रेप में पीडब्ल्यूडी के कई बड़े अफसरों की संलिप्तता ? सांसद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज युवती से गैंग रेप के मामले में फरार रसूखदार आरोपियों को पकड़ने में पुलिस…
बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा अधिक मजबूत – आईजीपी दुर्ग रेंज 

बीट प्रणाली से पुलिस का क्षेत्र पर नियंत्रण और सूचना तंत्र होगा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य के बेमेतरा जिले में एक…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान…