• January 8, 2026

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर की दो टूक,विकास कार्यों में लाएं कसावट और तेज़ी

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर की दो टूक,विकास कार्यों में लाएं कसावट और तेज़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में नगर निगम के लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में शहर में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली।बैठक में नगर निगम की कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, राजेन्द्र धाबाले,विनोद मांझी, मोहित मरकाम,अर्पणा मिश्रा,करण यादव,पंकज साहू, प्रेरणा दुबे,सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लोक कर्म प्रभारी ने बैठक के दौरान अधोसंरचना मद एवं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों की विस्तृत जानकारी एवं रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी।

उन्होंने निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी देवनारायण चंद्राकर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगर निगम द्वारा कराए जा रहे सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ गति लाई जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर इनका लाभ मिल सके।
समीक्षा बैठक में निर्माण एजेंसियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन एजेंसियों के कारण कार्यों में देरी हो रही है, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।
लोक कर्म प्रभारी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल कार्य कराना नहीं, बल्कि समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है, जिससे शहर के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…