• January 9, 2026

प्रभारी सचिन ने ली जिलाध्यक्षों की बैठक धीरज, राकेश व मुकेश भी हुए शामिल

प्रभारी सचिन ने ली जिलाध्यक्षों की बैठक धीरज, राकेश व मुकेश भी हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की अध्यक्षता में जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक रायपुर स्थित राजीव भवन में बीते दिन आयोजित की गई।
बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. बाबा पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू प्रभारी सचिव डॉ. एस. ए. सम्पत प्रभारी सचिव श्रीमती जरिता लैत फ लांग प्रभारी सचिव विजय जांगिड़ सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं समस्त जिला अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
जिला अध्यक्षों की इस बैठक में विशेष रूप से मनरेगा योजना को कमजोर किए जाने के प्रयासों के विरोध में चलाए जा रहे मनरेगा बचाव संग्राम के तहत जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं—मजदूरों को समय पर रोजगार एवं मजदूरी भुगतान न होना, कार्यों में अनियमितता—तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई। बैठक में मनरेगा बचाव संग्राम को जन-आंदोलन का रूप देने, जनजागरूकता बढ़ाने एवं संगठनात्मक रूप से प्रभावी हस्तक्षेप हेतु ठोस रणनीति तैयार करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन को सशक्त करने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर भी सार्थक चर्चा की गई।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…