• September 24, 2024

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अरुण वोरा से मांगा समर्थन, वोरा ने कहा- शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने अरुण वोरा से मांगा समर्थन, वोरा ने कहा- शीघ्र ही मुख्यमंत्री से चर्चा करूंगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती को लेकर संघर्ष कर रहे बीएड और डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा से उनके निवास पर मिला। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी और आरक्षित वर्ग के लिए 5% छूट की मांगों के लिए वोरा से समर्थन मांगा।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश में 78,000 शिक्षक पद रिक्त हैं, जिनमें से 33,000 पदों पर भर्ती की घोषणा भाजपा सरकार द्वारा की गई थी, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लाखों अभ्यर्थी हताश हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे रायपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके। वोरा ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें अपने समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “आपकी मांगें उचित हैं, और मैं आपके संघर्ष में आपके साथ हूं।मैं इस मुद्दे को उठाने में आपकी सहायता करूंगा। अभ्यर्थियों को वोरा से समर्थन मिलने की उम्मीद है कि इससे उनकी मांगों को अधिक गंभीरता से लिया जाएगा और सरकार पर सकारात्मक दबाव बनेगा।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…