• January 11, 2026

एमपीटी पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग 12 से

एमपीटी पाठ्यक्रम के लिए काउंसिलिंग 12 से

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। राज्य के निजी फिजियोथेरेपी महाविद्यालय अपोलो कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी अंजोरा में एम.पी.टी. पाठ्यक्रम की द्वितीय चरण काउंसिलिंग के आवंटन में प्रवेश उपरांत कुल 11 सीटें रिक्त रह गई हैं। उक्त रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों से नवीन पंजीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो रही है। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग में जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई थी, यदि वे तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग में पुनः भाग लेना चाहते हैं, तो ऐसे सभी अभ्यर्थियों के लिए पुनः पंजीयन करना अनिवार्य होगा। पूर्व में किया गया पंजीयन, जिसके अंतर्गत अभ्यर्थी को सीट आवंटित हो चुकी है, तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) के लिए मान्य नहीं माना जाएगा,अधिक जानकारी के लिए 87708-99607 में सम्पर्क कर सकते हैं, पुनः पंजीयन के पश्चात ही अभ्यर्थी पुनः तृतीय चरण (मॉपअप राउण्ड) की काउंसिलिंग में सम्मिलित हो सकेंगे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…