• January 11, 2026

आस्था और गौरवशाली इतिहास का उत्सव है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

आस्था और गौरवशाली इतिहास का उत्सव है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

उतई में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायी आह्वान पर उतई भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुए और विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ शंकर जी का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा आस्था और गौरवशाली इतिहास का उत्सव है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व। सोमनाथ महादेव मंदिर ज्योतिर्लिंग होने के साथ-साथ सनातन संस्कृति व आध्यात्मिक गौरव की अक्षुण्ण विरासत भी है। बीते हजार वर्षों में इस मंदिर पर कई हमले हुए, लेकिन यह हर बार उठ खड़ा हुआ। यह हमारी सभ्यतागत अमरता और कभी हार न मानने की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। इसे मिटाने की कोशिश करने वालों के नामो-निशान मिट गए, लेकिन यह मंदिर आज और भी वैभवता के साथ खड़ा है।
सोमनाथ मंदिर की ऐतिहासिकता बताती है कि ऐसे हमले हमें क्षति पहुँचा सकते हैं, लेकिन मिटा नहीं सकते, क्योंकि हर बार और भी भव्यता और दिव्यता के साथ उठ खड़ा होना सनातन संस्कृति की मूल प्रवृत्ति है।
*माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के एक हजार वर्ष होने पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाने का निर्णय लिया है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी तक सनातन संस्कृति की अविरलता और जीवटता का संदेश पहुँचाया जा सके।

उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्रहित, सांस्कृतिक संरक्षण और भारत के स्वाभिमान को सशक्त करने का सामूहिक संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर , मंडल महामंत्री चंदू देवांगन , नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू , नगर पंचायत उपाध्यक्ष शिवनारायण देशमुख , पार्षद सोनू राजपूत लक्ष्मीनारायण साहू सतीश चंद्राकर संगीत रजक विजय लक्ष्मी साहू अनिता नीलम गढ़े हुबी राम साहू भीम सेन सिन्हा सरपंच करण सेन जी, सांसद प्रतिनिधि सुश्री ममता चंद्राकर, मंडल उपाध्यक्ष रुपेश पारख विमला कामड़े फलेन्द्र राजपूत , दनेश्वरी देशमुख , खोपली सरपंच मंजू वर्मा वर्मा घनश्याम चंद्राकर रंजना चंद्राकर एकता चंद्राकर केशव महीपाल , कांति साहू नरेन्द्र साहू गिरिश शर्मा सोहन रिगरी सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…