• January 11, 2026

गुरुदेव सोहनलाल बापजी का 12 जनवरी को समाधि दिवस

गुरुदेव सोहनलाल बापजी का 12 जनवरी को समाधि दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। चालीसगांव महाराष्ट्र के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी के 25वें समाधि दिवस पर 12 जनवरी को श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इस अवसर पर सुबह 10.30 बजे महाआरती की जाएगी। तत्पश्चात् गुरुदेव के जीवन पर आधारित कथा और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। दोपहर में महाप्रसादी (भंडारा) का वितरण किया जाएगा। यह समस्त धार्मिक कार्यक्रम भक्तमाता शांतादेवी बापजी के सानिध्य में आयोजित किए गए है। समाधि दिवस पर दुर्ग जिले के अलावा प्रदेशभर से श्रद्धालू जुटते है। जिसके चलते आयोजन समिति द्वारा जोरदार तैयारी की जा रही है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव के प्रमुख रमेश कुमार जैन एवं सुश्री पायल जैन ने गुरुदेव के समाधि दिवस पर श्रद्धालुओं से शामिल होकर पुण्यलाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…