• January 12, 2026

गुरुदेव सोहनलाल बापजी के समाधि दिवस पर दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु, दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शहर की खुशियाली के लिए बापजी से की प्रार्थना

गुरुदेव सोहनलाल बापजी के समाधि दिवस पर दर्शन के लिए जुटे श्रद्धालु, दरबार पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने शहर की खुशियाली के लिए बापजी से की प्रार्थना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार नवकार परिसर पुलगांव नाका में सोमवार को चालीसगांव (महाराष्ट्र) के संत गुरुदेव सोहनलाल बापजी का 25वां समाधि दिवस पूरे आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरबार में सुबह से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। सुबह महाआरती की गई। इस दौरान भजन-कीर्तन की धुन में श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा-भक्ति प्रकट की। दरबार में दर्शन के लिए जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। पूर्व विधायक अरुण वोरा, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व पार्षद ऋषभ जैन (बाबू), श्री साई मंदिर समिति अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सुजीत गुप्ता, सुरेश साहू के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवंं विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रमुखों ने गुरुदेव सोहनलाल बापजी की शिष्या भक्तमाता शांतादेवी बापजी के दर्शन कर शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया गया। महाप्रसादी ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस दौरान श्री रामदेव बाबा दरबार समिति के सदस्य सुश्री पायल जैन, मनीष जैन, गौरव बजाज, प्रवीण पींचा, गौरव पींचा, गोविंद बजाज, संतोष छाजेड़, आशीष सोनी, दिनेश रुपारेल, राकेश धाड़ीवाल,गौतम धाड़ीवाल, प्रशांत शर्मा,पंकज शर्मा, बंटी पारख, महावीर बाफना, मनीष छाजेड़, नरेश भंडारी, निर्मल रुपारेल, संजू पुरोहित, मोंटी सोनी, गूंजा पींचा के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।


Related News

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर तक

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली ज़िंदगी, कच्चे मकान से पक्के घर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए एक वरदान…