• September 24, 2024

महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, खंडगांव में छिपकर रह रहा था, देखिए पूरी खबर

महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, खंडगांव में छिपकर रह रहा था, देखिए पूरी खबर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि वर्ष 2023 में वह पढ़ाई करने के लिए भिलाई आई और भिलाई में रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसकी फेसबुक के माध्यम से आरोपी दिनेश कुमार मंडावी से जान पहचान हुई ।और आपस में बातचीत करने के दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता से प्यार करने एवं शादी करने का प्रलोभन देकर भिलाई में लगातार शारीरिक संबंध बनाया गया। पीड़िता द्वारा शादी करने कहने पर आरोपी द्वारा शादी करने से मना कर सारे संपर्क तोड़कर फोन को बंद कर दिया गया। मामला भिलाई भट्टी थाने का है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना किया गया। पीड़िता एवं अन्य गवाहों का कथन लिया गया। प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी दिनेश कुमार मंडावी जो अपने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला दुर्ग से 200 किलोमीटर दूरी पर ग्राम खडगांव जिला कांकेर में अपने परिचित रिश्तेदार के यहां निवास कर रहा था, जिसका पता तलाश कर उक्त सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस द्वारा अपना पहचान को छुपा कर ठेकेदार एवं सुपरवाइजर के रूप में जाकर आरोपी का पहचान कर बड़ी सूझबूझ के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी  दिनेश कुमार मंडावी पिता स्वर्गीय छन्नू लाल मंडावी उम्र 34 वर्ष  बेलरगोंडी थाना डौडी जिला बालोद का रहने वाला बताया गया है।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…