• January 12, 2026

सीलिंग की कार्रवाई से पहले सांझा चूल्हा ने चुकाया 1.75 लाख 458 रुपये का संपत्ति कर

सीलिंग की कार्रवाई से पहले सांझा चूल्हा ने चुकाया 1.75 लाख 458 रुपये का संपत्ति कर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश ओर राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा संपत्ति कर एवं ट्रेड लाइसेंस बकाया वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को जी.ई. रोड स्थित चार्ज के सामने संचालित ‘सांझा चूल्हा फैमिली ढाबा’ के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की तैयारी की गई।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होटल संचालक पर 1 लाख 75 हजार 458 रुपये का संपत्ति कर लंबे समय से बकाया था। निगम द्वारा पूर्व में कई बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन संचालक द्वारा कर की राशि जमा नहीं की गई।अंतिम नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं होने पर नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व विभाग का अमला होटल को सील करने पहुँचा। सीलिंग की कार्रवाई के भय से होटल संचालक ने मौके पर ही पूरी बकाया राशि नगद जमा कर दी, जिसके बाद कार्रवाई स्थगित की गई।

कार्रवाई के दौरान उप राजस्व निरीक्षक निशांत यादव, संजय मिश्रा, राम खिलावन शर्मा, पवन नायक, अतिक्रमण अधिकारी परमेश्वर कुमार, बाजार सहायक ईश्वर वर्मा, तिलक नवरंग, विजेंद्र पटेल सहित राजस्व एवं अतिक्रमण अमला उपस्थित रहा।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा कि
बकाया संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सील बंद की सख्त कार्रवाई की जाएगी।निगम की इस सख्ती के बाद कर वसूली में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।


Related News

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईपीआर एवं डेटा विश्लेषण पर तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। शासकीय वाई.टी. पी.जी. स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के जूलॉजी विभाग द्वारा आईक्यूएसी एवं आईआईसी…
बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बढ़ाया ने बढ़ाया उत्साह

बच्चों ने बनाई विकसित भारत की सुंदर तस्वीर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर…
आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव ने उठाए सवाल

आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम में जूते-चप्पल पहनकर दीप प्रज्वलन पर लोचन यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम…