• January 12, 2026

ग्राम डूमरडीह में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ग्राम डूमरडीह में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

ग्राम डूमरडीह में अक्सा इलेवन द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला उमरपोटी एवं खेदामारा टीमों के बीच खेला गया।

उमरपोटी विजेता रहा और उपविजेता खेदामारा रहा

विधायक ललित चंद्राकर जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमें हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।

इस अवसर पर सरपंच श्री धर्मेंद्र बंजारे, पार्षद श्री सोनू राजपूत, श्री शिव ठाकुर, मंडल महामंत्री श्री चंदू देवांगन, श्री प्रवीण यदु, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री फत्तेलाल वर्मा, विधायक प्रतिनिधि श्री चंद्रहास चेलक, श्री हरीश यादव, श्री गिरीश शर्मा, श्री साजिद खान, श्री धनसिंह गायकवाड़, श्री लोकेश्वर ठाकुर, श्री दिलेश्वर यादव, श्री रामकुमार, श्री वानेंद्र कुमार, श्री मनीष साहू, श्री सीताराम यादव, श्री मिथलेश नारंग सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में अक्सा इलेवन की टीम ने बहुत मेहनत की और इसे सफल बनाया, इसके लिए उनकी सराहना की गई।


Related News

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन धमधा में किया, कार्यकर्ता जुटे

धमधा भाजपा मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यशाला का आयोजन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     धमधा में भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण…
चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब ज़्यादा दिन सच दबा नहीं सकती

चौथी बार अफीम बरामद, रायगढ़ में खुलासा, अरुण वोरा बोले- सरकार अब…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती के लगातार हो रहे खुलासों ने शासन-प्रशासन की…
राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में हुई

राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज राजमिस्त्री ठेकेदार कल्याण संघ बेरला की मासिक बैठक कबीर कुटी भवन बेरला में संपन्न…