• September 24, 2024

सुपेला हॉस्पिटल में गुंडई, तड़के जमकर उत्पात मचाया, तोड़फोड़ और मारपीट की, तीन गिरफ्तार, दो फरार

सुपेला हॉस्पिटल में गुंडई, तड़के जमकर उत्पात मचाया, तोड़फोड़ और मारपीट की, तीन गिरफ्तार, दो फरार

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सैकड़ों सरकारी आदेशों के बाद भी सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा ताक पर है। कोलकाता कांड अभी थमा भी नहीं है और भिलाई में फिर अस्पताल की सुरक्षा में सेंध लगाया गया। मंगलवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे पांच लड़के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में घुसे। उन्होंने स्टॉफ से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस दौरान आरोपियों ने मौके पर जमकर गाली गलौच भी की। इस मामले को लेकर प्रभारी अधिकारी डॉ. पियाम सिंह ने थाने में पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। आरोपियों में दो शांति नगर और एक नवीन नगर का रहने वाला है। तीनों आरोपी भिलाई-3 थाना अंतर्गत निवासरत हैं। पुलिस ने बताया कि मारपीट करने से ड्यूटी मे तैनात शासकीय कर्मचारियों को चोटें आई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अभय चौबे, गौतम सिंह एवं सागर पटेल को पकड़ा। आरोपियों से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकर करते हुए अपने अन्य साथी गिनिश साहू एवं हरीश तारक उर्फ मुन्ना के साथ शासकीय अस्पताल सुपेला में घुसकर मारपीट कर शासकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाना स्वीकर किये। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…