• January 15, 2026

चाईनीज मांझे पर सख्त प्रतिबंध, महापौर ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

चाईनीज मांझे पर सख्त प्रतिबंध, महापौर ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम।शासन द्वारा नायलोन, सिंथेटिक अथवा किसी भी प्रकार के धारदार पदार्थ युक्त धागे (चाईनीज मांझा) के उत्पादन, विक्रय, भंडारण, आपूर्ति एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि चाईनीज मांझे के कारण लगातार गंभीर दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों एवं बच्चों के लिए यह मांझा अत्यंत घातक साबित हो रहा है, जिससे जन-जीवन को भारी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

महापौर एवं आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पतंग उड़ाने के दौरान चाईनीज मांझे का उपयोग बिल्कुल न करें तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। साथ ही, प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी धागों का ही उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके और शहर सुरक्षित बना रहे।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…