• January 15, 2026

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान के अंतर्गत मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग द्वारा नवाचार पहल

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान के अंतर्गत मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग द्वारा नवाचार पहल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस । न्यूज

 

मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग द्वारा पारंपरिक फिजिकल माध्यम के अतिरिक्त ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वी०सी०) के माध्यम से भी मध्यस्थता कार्यवाही संचालित की जा रही है, जिसके सकारात्मक एवं उत्साहवर्धक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई ऑनलाइन वी०सी० के माध्यम से की जा रही है, जिनमें पक्षकारों की भौगोलिक दूरी, समय की अनुपलब्धता अथवा अन्य व्यावहारिक कठिनाइयाँ उपस्थित हैं। इस तकनीकी सुविधा के माध्यम से अधिक से अधिक पक्षकारों की सहभागिता सुनिश्चित हो रही है तथा प्रकरणों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान संभव हो पा रहा है।

इसके अतिरिक्त, मध्यस्थता की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अधिकाधिक प्रकरणों में मध्यस्थता कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग में अवकाश के दिनों में भी मध्यस्थता सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन विशेष प्रयासों के फलस्वरूप लंबित विवादों के समाधान की गति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

मध्यस्थता केन्द्र, दुर्ग द्वारा अपनाई गई यह पहल मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 अभियान की मूल भावना “सुलभ, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण न्याय” को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल न्यायिक व्यवस्था पर भार कम हो रहा है, बल्कि पक्षकारों को समय, श्रम एवं व्यय की भी बचत हो रही है।


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…