• January 16, 2026

मोहलाई में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मोहलाई में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम , मोहलाई, में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त शिरोमणि गुहा निषादराज जयंती समारोह एवं मंडाई मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर भगवान श्रीराम जी एवं भक्त शिरोमणी गुहा निषादराज जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की *कामना की।इस अवसर पर समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।*
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कार्यक्रम ने समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक, और शैक्षिक उत्थान का संदेश दिया।उनके जीवनी और कार्यों को जानने का अवसर मिला। निषाद राज गुहा एक महान भक्त और संत थे, जिन्होंने अपने जीवन में भगवान की भक्ति और सेवा में समर्पित किया था।किसी भी समाज के विकास के शिक्षा बहुत ज़रूरी है शिक्षित समाज में लोग सामाजिक एकता के महत्व को समझते हैं और वे अपने समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देने
व नैतिकता और मूल्यों के महत्व को समझते हैं और वे अपने जीवन में इन मूल्यों का पालन करने के लिए काम करते हैं।

इस अवसर पर दुर्ग जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन ने कहा निषाद राज जी के जीवन के अच्छाई को अपने जीवन में आत्मसात करे और समाज को नशा रूपी जहर से दूर रखे।आप सभी को निषाद राज गुहा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
इस अवसर पर सरपंच डॉ नरेन्द्र निषाद ने समस्त ग्राम वासियों को निषाद जयंती एवं मंडाई मिलन समारोह की हार्दिक शुभकामनाएं दी

*प्रतिभा शाली छात्र छात्राएं जिन्होंने 10 व 12* वीं प्रथम स्थान प्राप्त कर। समाज का नाम रौशन किया।
कक्षा 12 वीं विवेक निषाद
कक्षा 10 वीं मुस्कान निषाद
रीना निषाद मनीष निषाद का सम्मान किया गया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दुर्ग जनपद पंचायत अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, सरपंच डॉ नरेन्द्र निषाद रोमनाथ निषाद ओम सिंह हरिहर देवांगन जय कुंभकार गजेन्द्र साहू बलराम निषाद आनंद निषाद मिलाप पारकर डॉ के एल साहू ,सुंदर लाल निषाद नारायणधर दिवान मेहतरसाहू किरण निषाद हेमलता निषाद तुलेश्वरी ठाकुर मनी कुंभकार सोनू ठाकुर नेतराम निषाद लवकेश साहू फूलसिंग़ निषाद हेमलता निषाद ख़ेमीन निषाद लिलेश्वर निषाद कला निषाद किरण निषाद लीना निषाद कुलेश्वरी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…