• January 17, 2026

बुरे फंसे दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम कर्मचारी से मंगवाया घर का सामान, फल, चावल, करवाया डीटीएच रिचार्ज, कोर्ट ने मांग तीन हफ्ते के अंदर जवाब

बुरे फंसे दुर्ग निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल, निगम कर्मचारी से मंगवाया घर का सामान, फल, चावल, करवाया डीटीएच रिचार्ज, कोर्ट ने मांग तीन हफ्ते के अंदर जवाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

अपने आपको हमेशा ईमानदार बताने वाले दुर्ग निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल बुरे फंस गए हैं। उनके खिलाफ निगम के ही कर्मचारी भूपेंद्र गोईर ने हाईकोर्ट में परिवाद दायर किया है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।  दुर्ग नगर निगम के कर्मचारी भूपेंद्र गोइर और कमिश्नर सुमित अग्रवाल के बीच हुए कथित वाट्सएप चैट सरकार की मुश्किलें बढ़ा सकती है। याचिका में दावा किया गया है कि कमिश्नर ने कर्मचारी से फल मंगाने, डीटीएच रिचार्ज कराने, जायफूल चावल लाने से लेकर कॉर्नर सीट के साथ मूवी टिकट बुक कराने जैसे निजी काम कराए। अब इसी कर्मचारी को नौकरी से बाहर करने फाइल तैयार कर ली गई। पीड़ित कर्मचारी ने वाट्सएप चैट पेश कर हाई कोर्ट में याचिका लगाई है। जस्टिस पीपी. साहू की सिंगल बेंच ने इस पर कर्मचारी के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्रवाई पर 23 फरवरी तक रोक लगा दी है। साथ ही राज्य शासन और निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता भूपेंद्र गोइर दुर्गं नगर निगम में असिस्टेंट ग्रेड-3 है। याचिका के साथ वाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट हाई कोर्ट में पेश किए गए हैं।
हाई कोर्ट में पेश दस्तावेजों के आधार पर दावा किया गया है कि कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कर्मचारी से कई बार निजी फरमाइश की, इसमें लाल अंगूर, सेब, संतरा समेत कई फल, 10 किलो जायफूल चावल, मूवी की कार्नर सीट की दो टिकट, गैस सिलेंडर, बंगले के लिए एसी समेत कई मांग की। इसके अलावा एमआईसी को स्थगित करने पर भी सवाल पूछे। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी के लिए लिखा कि उसे समझा देना, हटा दूंगा। एमआईसी की बैठक कैंसिल करने को लेकर भी कर्मचारी से सलाह मांगी।

ये मांग करने दावाः जायफूल का कॉर्नर लास्ट रो की दो टिकट केला, अमरूद, अंगूर आदि फल मंगाए बंगले में लगे एसी की फाइल बढ़ाने को कहा अनार, संतरा, सेब सब 1-1 किलो तुरंत लाने को कहा किलो फ्रेश सेब पावरहाउस से लाने को कहा एयरटेल डीटीएच रिचार्ज करने को कहा पूछा-वसूली के लिए कब निकलना है 4 बजे निकलने की सूचना देने पर ओके कहा।

 

कर्मचारी का दावा- मांग पूरी नहीं करने पर कार्रवाई

दरअसल, कर्मचारी की नियुक्ति 2014 में चपरासी के पद पर हुई थी, जिसे 2019 में सहायक ग्रेड-3 बनाया गया। 31 जुलाई 2025 को कमिश्नर ने उसे कुछ नियुक्तियों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नोटिस दिया। उस पर आरोप है कि प्यून नम्रता रक्सेल और सहायक राजस्व निरीक्षक प्रीति उज्जैनवार की नियुक्ति और सहायक लेखा अधिकारी रमेश कुमार शर्मा की पदोन्नति अवैध तरीके से की गई थी। जवाब में कर्मचारी ने बताया के नाते ही सक्षम प्राधिकारी, तत्कालीन आयुक्त के समक्ष मामला रखा। वह सिर्फ फाइल पुट-अप करने वाला क्लर्क था, निर्णय उच्च अधिकारियों के थे।

पदस्थापना के बाद से ही सुमित अग्रवाल चर्चा में

दुर्ग निगम में नियुक्ति के बाद से सुमित अग्रवाल चर्चा में रहे हैं। अपने आपको हमेशा निष्पक्ष और ईमानदार बताने का प्रयास किया। हालांकि महापौर से उनकी नोंकझोंक और विवाद की खबरें आते रही। कई कामों के मामलों में कमीशन को लेकर भी चर्चाएं सामने आईं। हर बार मामला शांत हो गया। इस बार सुमित बुरी तरह फंस गए हैं।


Related News

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

राजनीति के कीचड़ में कमल का फू ल बनकर खिली सरोज जन्म…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री सरोज पान्डे का 22 जून सोमवार को जन्मदिन है।…
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं प्रभारी सदस्य श्रीमती…
दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस, राजस्व एवं नगरीय व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश

दाढ़ी में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई : औचक निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मचारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने शुक्रवार को नगर पंचायत दाढ़ी एवं उप तहसील…