- January 17, 2026
छत्तीसगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
धनोरा । छत्तीसगढ़ नर्सिंग महाविद्यालय, धनोरा में 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री प्रिंस वर्गीस द्वारा रिबन काटकर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का सराहनीय प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए खाद्य स्टॉल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे, जहां उपस्थित लोगों ने विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताएं तथा हास्य नाटक का आयोजन किया गया, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समापन समारोह में प्राचार्य श्री प्रिंस वर्गीस ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्य गतिविधियों में निरंतर उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।




