• January 17, 2026

जुनवानी मार्ग पर बार खोलने को लेकर बवाल, शिकायत आबकारी सचिव तक पहुंची, वैशालीनगर विधायक ने कहा-किसी भी हालत में नहीं खुलने देंगे, क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और मंदिर

जुनवानी मार्ग पर बार खोलने को लेकर बवाल, शिकायत आबकारी सचिव तक पहुंची, वैशालीनगर विधायक ने कहा-किसी भी हालत में नहीं खुलने देंगे, क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और मंदिर

ट्राई सिटी एक्प्रेस। न्यूज

 

 

भिलाई । जनदर्शन में जुनवानी मार्ग पर रानी अवंती बाई सरोवर के समीप बार (टीडीएस शाखा) न खोले जाने की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने आश्वस्त करते हुए आबकारी सचिव को पत्र लिखा है। आपको बता दें कि जिस स्थान पर बार खुलने की चर्चा और शिकायत आई है वहां बैंक, स्कूल, मंदिर के साथ ही सघन आबादी क्षेत्र भी है।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी में रानी अवंती बाई सरोवर के समीप के रहवासियों ने जनदर्शन में विधायक श्री सेन को बताया कि स्थानीय काम्प्लेक्स में बार खोले जाने की जानकारी मिली है जिस पर लोगों की सख्त आपत्ति है। इसी काम्प्लेक्स के ग्राउन्ड फ्लोर में बैंक है, जुनवानी मार्ग में हजारो की संख्या में प्रतिदिन लोगों का आवागमन रहता है। अवंती बाई सरोवर के आस पास धार्मिक, शैक्षणिक संस्थान व सघन आबादी है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक इस स्थान पर बार खोलने लाइसेंस के लिए आवेदन किया गया है। यहां बार खुलने से देर रात तक आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहने की आशंका है, जिससे आस-पास में अपराध बढ़ सकता है। शिकायत पर तत्काल पहल करते हुए विधायक श्री सेन ने आबकारी विभाग सचिव से चर्चा कर उन्हें पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जुनवानी मार्ग स्थित रानी अवंती बाई सरोवर के समीप स्थित काम्प्लेक्स में बार (टीडीएस ब्रांच) का लाइसेंस न दिया जाए।


Related News

तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर का हुआ सफल समापन, हितग्राहियों को मिली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष…
वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : ग्राम घुघसीडीह में सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद बैठक आयोजित

वाद-मुक्त ग्रामीण भारत की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : ग्राम घुघसीडीह में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी “Community Mediation Towards a…
पोटिया में शाला प्रवेशोत्सव मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास एवं संगीत कक्ष का लोकार्पण

पोटिया में शाला प्रवेशोत्सव मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया स्मार्ट क्लास एवं…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रदेशभर में संचालित शाला प्रवेशोत्सव के अंतर्गत आज दुर्ग के पोटिया…