• January 17, 2026

वार्ड भ्रमण में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, नागरिकों से की भेंट मुलाकात

वार्ड भ्रमण में पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, नागरिकों से की भेंट मुलाकात

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

 

दुर्ग। मॉर्निंग विजिट में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव आज वार्ड मोहननगर, आमापारा और आर्यनगर पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुने। वार्ड के नागरिकों ने उन्हें वार्ड के विकास और मुलभुत समस्याओ से अवगत कराये जिसमें निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी को साझा किये।
नागरिकों ने वार्ड की जरूरतों एवं विकास से जुड़े विषयों को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को अवगत कराये जिस पर उन्होंने जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किये। वार्ड भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्री श्री यादव ने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास के हितग्राहियों से भी चर्चा किये।
वार्ड 12 के नागरिकों ने क्षेत्र में सीमेंटीकरण सड़क, नाली निर्माण और अधिक विकास कार्य कराए जाने का आग्रह किये। मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भ्रमण कर स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस दौरान नागरिकों ने मैदान के पास स्थित रिक्त भूमि को सुव्यवस्थित कर शादी-विवाह, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए डोमशेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। जनता जनार्दन से सीधा संवाद ही सुशासन की नींव है, और क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे और जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद आशीष चंद्राकर, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, संदीप भाटिया, महेश देवांगन, अमित अगने, मनोज कुमार सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।


Related News

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया, किसानों के साथ हो रहा छल: राकेश ठाकुर

प्रति एकड़ 2 बोरी की जगह अब मिलेगा सिर्फ 1 बोरी यूरिया,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने बुधवार को…
शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों में हो रहा कार्य, मैन्युअल कार्य की तुलना में कई गुना तेज हुई सफाई व्यवस्था

शहर की सड़कों की सफाई में आई रफ्तार, आधुनिक मशीन से घंटों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर की स्वच्छता व्यवस्था…
डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में बनाई पहचान, 13 अप्रैल को ही कर दी थी ममता बनर्जी के हारने और टीएमसी की सरकार गिरने की घोषणा, बीजेपी की तीन राज्यों में सरकार बनने की भविष्यवाणी भी सही, अब तक 8 से ज्यादा चुनावों का पूर्वानुमान हो चुका सही

डॉ. अनिल अग्रवाल ने राजनीति के बड़े भविष्य वक्ता के रूप में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज डा. अग्रवाल का राजनैतिक पूर्वानुमान एक बार फिर हुआ सही साबित दुर्ग। अंचल के…