• January 17, 2026

रिसाली सियान संघ के वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

रिसाली सियान संघ के वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

नवनिर्मित सियान सामुदायिक भवन रिसाली भिलाई में आयोजित छत्तीसगढ़ सियान सेवा समिति रिसाली भिलाई का वार्षिक आमसभा एवं सम्मान समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ सबसे वरिष्ठ सदस्य गिरवर आडिल बिसंभर लाल साहू दशरथ वर्मा भागीरथी वर्मा मंहत राम साहू का सम्मान किया गया

विधायक ललित चंद्राकर जी ने कहा, “वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है और हमें उनकी सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है वरिष्ठ जानो से हमे जीवन का अनुभव लेना चाहिए उनके बताए अनुभव को आत्मसात कर हम आगे बढ़ सकते हैं आप सभी ने मुझे अपने कार्यक्रम में बुलाया, इसके लिए धन्यवाद। आज मैं जिस पद पर भी हूं, वह आप सबके आशीर्वाद के बल पर ही है। आप सभी ने जो छोटी-छोटी मांगें की हैं, उन्हें आने वाले समय प्राथमिकता क्रम में पूर्ण करेंगे।
इस समारोह में केंद्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, सीमा साहू, सियान संघ अध्यक्ष चंदू लाल मरकाम, गैंद लाल वर्मा, डी के कश्यप, विष्णु देशमुख, चुनेश्वर प्रसाद साहू, बालसखा वर्मा, राम सेवक वर्मा, जनक राम वर्मा, के आर पटेल अमृत लाल चंद्राकर बिसरू राम चंदू लाल धीरेन्द्र साहू महेश्वर देशमुख सहित बड़ी संख्या में सियान संघ के सदस्य उपस्थित रहे।


Related News

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की बधाई

सांसद विजय बघेल ने दी प्रदेश वासियों को धनतेरस और दीपावली की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज लोकसभा सांसद विजय बघेल ने सुबह मॉर्निंग वॉक के बाद की धनतेरस पर लोगों…
बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़,निगम प्रशासन अलर्ट, बाजार क्षेत्रों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम, दीपावली पर्व के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों में…
भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के मामले में उच्च न्यायालय तार्किक परिणाम की ओर बढ़ा

भिलाई के यस बैंक में 165 करोड़ से ज्यादा रकम लेनदेन के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       लंबे समय से चले आ रहे इस गंभीर प्रकरण में पूर्व…